होमहिंदी व्याकरणसंज्ञा किसे कहते हैं? जानिए 5 भेद और आसान उदाहरण

संज्ञा किसे कहते हैं? जानिए 5 भेद और आसान उदाहरण

sangya kise kahate hain

संज्ञा किसे कहते है

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी, गुण और भाव के नाम का बोध कराते है उन्हें संज्ञा कहा जाता है, आसान शब्दों में कहे तो जब आप किसी व्यक्ति या वस्तु का नाम लेते है या उनके गुण बताते है तो वो सभी संज्ञा होती है जैसे:

  • व्यक्ति के नाम: राम, सीता, राजू, राहुल, सचिन, अर्जुन आदि
  • स्थान के नाम: दिल्ली, भारत, जोधपुर, मुंबई, स्कूल, अस्पताल आदि
  • वस्तु के नाम: कलम, मोबाइल, किताब, पंखा, मेज, कुर्सी आदि
  • प्राणी के नाम: गाय, भैस, बकरी, ऊंट, शेर, पक्षी, कुत्ता, इंसान आदि
  • भाव या गुण के नाम: मिठास, बचपन, ईमानदारी, खुशी, बुढ़ापा, जवानी आदि

संज्ञा के कितने भेद है

वैसे तो संज्ञा के 3 भेद माने जाते है प्रयोग और अंग्रेजी व्याकरण के आधार पर इसके 5 भेद स्वीकार किये गये है जो की निम्न प्रकार से है.

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • जातिवाचक संज्ञा
  • भाववाचक संज्ञा
  • समूहवाचक संज्ञा
  • द्रव्यवाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु का बोध कराते है उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है, जैसे राम, श्याम, गंगा, यमुना, ताजमहल, दिल्ली, मुंबई, सोमवार, रविवार, जनवरी और फरवरी आदि, हम आपको व्यक्तिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • राम पढाई में बहुत होशियार है
  • श्याम क्रिकेट बहुत अच्छा खेलता है
  • गंगा भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है
  • यमुना नदी आगरा के निकट है
  • ताजमहल सफ़ेद संगमरमर से बना हुआ है
  • दिल्ली भारत की राजधानी है
  • मुंबई समुद्र के किनारे बसा हुआ है
  • में सोमवार को मंदिर जाता हूँ
  • रविवार को स्कुल की छुट्टी रहती है
  • जनवरी साल का पहला महिना होता है
  • फरवरी में 28 या 29 दिन होते है

जातिवाचक संज्ञा

ऐसे शब्द जो किसी एक ही प्रकार की सम्पूर्ण जाति, वर्ग या समूह का बोध करवाते है उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहा जाता है जैसे शहर, नदी, लड़के, लड़कियां, पशु और पक्षी आदि, हम आपको जातिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • शहर जातिवाचक संज्ञा है और दिल्ली, मुंबई आदि व्यक्तिवाचक संज्ञा है
  • नदी जातिवाचक संज्ञा है और गंगा, यमुना आदि व्यक्तिवाचक संज्ञा है
  • लडके जातिवाचक संज्ञा है और सुरेश, मुकेश आदि व्यक्तिवाचक संज्ञा है
  • लडकियां जातिवाचक संज्ञा है और कोमल, अंजली आदि व्यक्तिवाचक संज्ञा है
  • पशु जातिवाचक संज्ञा है और शेर, बंदर आदि व्यक्तिवाचक संज्ञा है
  • पक्षी जातिवाचक संज्ञा है और कबूतर, तोता आदि व्यक्तिवाचक संज्ञा है

भाववाचक संज्ञा

ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, दोष, भाव और स्वभाव का बोध कराते है एवं इन्हें हम देख या छू नहीं सकते केवल हम इन शब्दों को महसूस कर सकते है उन्हें भाववाचक संज्ञा कहा जाता है जैसे मिठास, बचपन, ईमानदारी, सुंदरता, प्रेम, क्रोध, बुढ़ापा और गरीबी आदि, हम आपको भाववाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • पके हुए केलो में बहुत ही मिठास होती है
  • हमारा बचपन बहुत ही सुंदर था
  • मोहन बहुत ही ईमानदार व्यक्ति ही
  • कश्मीर बहुत ही सुंदर क्षेत्र है
  • माँ अपने बच्चो से बहुत प्रेम करती है
  • क्रोध में लिया गया फैसला नुकसान पहुँचता है
  • रमेश का बुढापा बहुत खुशहाल बीत रहा है
  • शिक्षा से गरीबी दूर की जा सकती है

द्रव्यवाचक संज्ञा

ऐसे शब्द जो किसी धातु, द्रव या पदार्थ का बोध कराते है जिससे दूसरी चीजे बनाई जा सकती है एवं जिन्हें नापा और तौला जा सकता है उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है, जैसे सोना, चाँदी, पानी, दूध, तेल, लोहा और गेहूँ आदि, हम आपको द्रव्यवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण बता रहे है जो निम्न प्रकार से है.

  • मैंने अपनी माँ के लिए सोने के सुंदर कंगन बनवाये है
  • राजू की दुकान में चांदी के चमकीले बर्तन मिलते है
  • में खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीता हूँ
  • रामू तेल को गर्म करने के बाद पकौड़े तलेगा
  • इस पुल को बनाने में मजबूत लोहे का इस्तमाल हुआ है
  • इस साल खेत में गेहूँ की फसल बहुत ही अच्छी हुई है

समूहवाचक संज्ञा

ऐसे शब्द जो किसी व्यक्ति या वस्तु के पुरे समूह या समुदाय का बोध करवाते है उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहा जाता है जैसे कक्षा, सेना, भीड़, परिवार, दल एवं चाबियों का गुच्छा आदि, हम आपको समूहवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण बता रहे है जो निम्नं प्रकार से है.

  • कक्षा के सभी विधार्थी बहुत ही होशियार है
  • सेना देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है
  • कल के मेले में बहुत अधिक भीड़ थी
  • मैंने अपने परिवार के साथ दीवाली मनाई
  • इस बार दल में पूरा प्रयास करके मैच को जीता
  • माँ ने तिजोरी में चाबियों का गुच्छा रखा हुआ है

इस प्रकार से संज्ञा के कुल 5 भेद माने जाते है जो अलग अलग प्रकार के शब्दों क बोध करवाते है, हिंदी व्याकरण को सीखने के लिए आपको संज्ञा और उनके उदाहरणों को ध्यान पूर्वक समझना और याद करना चाहिए.

संज्ञा को पहचानने का आसान तरीका

संज्ञा पहचानचित्र
व्यक्तिवाचकइसमें केवल एक व्यक्ति या वस्तु होती हैव्यक्तिवाचक संज्ञा
जातिवाचकइसमें एक जैसे कई लोग या कई वस्तुएं होती हैजातिवाचक संज्ञा
भाववाचक जिसे केवल महसूस किया जा सकता हैभाववाचक
द्रव्यवाचकजिसे नापा और तौला जा सकता होद्रव्यवाचक
समूहवाचकजिसमे एक से ज्यादा लोग या चीजे मिलकर समूह बनाएसमूहवाचक संज्ञा

भाववाचक संज्ञा कैसे बनती है?

किसी भी संज्ञा का रूप परिवर्तन करके भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको पता होना चाहिए की प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर मूल शब्दों को भाववाचक संज्ञा बनाने के नियम और उदाहरण से जुड़े सवाल पूछे जाते है, हिंदी व्याकरण के अंतर्गत भाववाचक संज्ञा मुख्यत 5 प्रकार से बनती है.

  • जातिवाचक संज्ञा से – किसी भी जातिवाचक संज्ञा के शब्दों के अंत में ता, त्व, पन, ई, आई और चारा जैसे प्रत्यय को जोड़कर भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है, जैसे मित्र + ता = मित्रता
  • विशेषण सेविशेषण के शब्दों में ता, आस, ई, आई, य और आहट जैसे प्रत्यय जोडकर गुण, दोष और भाव दर्शाने वाले शब्द बनाए जाते है, जैसे सुंदर + ता = सुंदरता
  • सर्वनाम से – किसी भी सर्वनाम शब्द के अंत में पन, त्व, कार और ता जैसे प्रत्यय को जोड़कर भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है, जैसे अपना + पन = अपनापन
  • क्रिया सेक्रिया के शब्दों में आई, आवट, आहट, ई और अंत जैसे प्रत्यय लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है, जैसे पढ़ना + आई = पढ़ाई
  • अव्यय से – अव्यय अर्थात अविकारी शब्दों में ई, ता, य और कार जैसे प्रत्यय लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है, जैसे दूर + ई = दूरी
संज्ञा कितने प्रकार की होती है?

संज्ञा मुख्यत 3 प्रकार की होती है लेकिन कुछ हिंदी के विद्वान संज्ञा के 5 भेद मानते है जो की निम्न प्रकार से है – व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, द्रव्यवाचक और समूहवाचक

व्यक्तिवाचक और जातिवाचक संज्ञा में क्या अंतर है?

व्यतिवाचक संज्ञा किसी एक व्यक्ति का बोध करवाती है जबकि जातिवाचक संज्ञा पुरे समाज या जाति का बोध करवाती है.

संज्ञा और सर्वनाम में क्या अंतर है?

किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या समूह के नाम को संज्ञा कहते है जैसे राम, दिल्ली, किताब, सोना आदि, वही जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते है उन्हें सर्वनाम कहा जाता है जैसे आप, हम, मै और वो आदि.

इस लेख में हमने संज्ञा क्या होती है एवं संज्ञा के कितने भेद है इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

Jyoti Kanwar
Jyoti Kanwarhttps://rdchindivyakaran.in
ज्योति कंवर 'RDC हिंदी व्याकरण' की लेखिका हैं। जोधपुर (राजस्थान) की निवासी ज्योति जी शिक्षा विभाग में प्रथम श्रेणी (1st Grade) हिंदी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने शिक्षण अनुभव और व्याकरण की गहरी समझ को इस ब्लॉग के माध्यम से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों तक पहुँचाती हैं।
RELATED ARTICLES

अपना सवाल यहाँ पूछे

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular